Fri, 30 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मणिपुर की घटना इंसानियत को शर्मसार किया : मुनीश बाबा

मणिपुर की शर्मनाक घटना इंसानियत के माथे पर कलंक-मुनीष बाबा
जालंधर, 7 August ()। मणिपुर में सरकार की शह पर दारिंदगी का नंगा नाच हुआ है, जिसने पूरी दुनिया में इंसानियत को शर्मसार कर दिया और पूरे देश को दंगों की ओर धकेल दिया। जहां यह लोकतंत्र का कत्ल है वहीं सभी भारत वासियों के माथे पर कलंक है। यह विचार व्यक्त करते हुए नगर निगम जालंधर ड्राइवर यूनियन के प्रधान मुनीष बाबा व शम्मी लूथर ने कहा कि इसलिए मणिपुर में जो यह घटना हुई है उसके दोषियों को सजा दिलाने के लिए 9 अगस्त को जो केंद्र सरकार और मणिपुर सरकार के खिलाफ पंजाब बंद का आह्वान किया गया है, हमारी यूनियन और सभी सहयोगी यूनियनें इस बंद का पूरा समर्थन करते हैं और इस शर्मनाक घटना का कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से पंजाब बंद में हम पूरा सहयोग करेंगे और साथ ही हमारी राष्ट्रपति से मांग है कि मणिपुर में तुरंत गर्वनर शासन लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर उनके साथ अरुण कल्या, देवानंद थापर, सनी कल्याण, कृष्ण कुमार, कुशल गिल, लल्ला जी, रजत, संजू कल्याण, दमन कल्याण, साहिल कुमार, सागर थापर, सिकंदर, दविन्द्र काली, संदीप खोसला, रिंकु आदि मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 256483

Share this Post