Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

नोएडा के सेक्टर-150 में घने कोहरे के कारण हुए एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की डूबने से मौत हो गई।

News Riders Tv: 16 जनवरी की रात उनकी कार दीवार तोड़कर 30 फीट गहरे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी थी। कार डूबने के दौरान युवराज छत पर चढ़कर करीब 80 मिनट तक मदद की गुहार लगाते रहे और अपने पिता को फोन पर आखिरी बार कहा, "पापा, मुझे बचा लो... मैं मरना नहीं चाहता".
​

घटनास्थल पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें पहुंचीं, लेकिन घने कोहरे, बर्फीले पानी और गड्ढे में लोहे की सरिया होने के कारण कोई भी तुरंत पानी में उतर नहीं सका। युवराज ने रात 12:20 बजे पिता को सूचना दी थी, लेकिन करीब 1:45 बजे उनकी आवाज आनी बंद हो गई और वह कार समेत डूब गए। एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने तक बहुत देर हो चुकी थी। कई घंटों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुबह 4:30 बजे उनका शव बरामद किया गया.

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260392

Share this Post