Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है।

News Riders Tv: बीएमसी चुनाव नतीजों के बाद मुंबई की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। सत्ता की गणित में खुद को किंगमेकर की भूमिका में पाकर एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गई है। हॉर्स ट्रेडिंग की आशंका को देखते हुए शिंदे सेना ने अपने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को मुंबई के एक 5-स्टार होटल में ठहराने का फैसला किया है।

पार्टी का मानना है कि जब तक बीएमसी में सत्ता गठन की तस्वीर साफ नहीं हो जाती, तब तक पार्षदों को एकजुट और सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। इसी रणनीति के तहत उन्हें एक ही जगह रखा जा रहा है, ताकि किसी भी तरह की तोड़फोड़ या दबाव की राजनीति को रोका जा सके। वहीं विपक्ष इस कदम पर सवाल उठा रहा है और इसे सत्ता की राजनीति में डर और अस्थिरता का संकेत बता रहा है। फिलहाल बीएमसी में मेयर और सत्ता गठन को लेकर सस्पेंस बना हुआ है और आने वाले दिन मुंबई की राजनीति की दिशा तय करेंगे।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260707

Share this Post