Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बठिंडा में नेशनल हाईवे पर फॉर्च्यूनर कार का एक्सीडेंट, हादसे में महिला समेत 5 की मौत

पंजाब के बठिंडा में शनिवार की सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बठिंडा-बीकानेर नेशनल हाईवे पर विजिबिलिटी कम होने की वजह से हुए एक भीषण सड़क हादसे में महिला कांस्टेबल समेत 5 लोगों की जान चली गई।

डिवाइडर से टकराकर चकनाचूर हुई कार
जानकारी के मुताबिक गुजरात की फॉर्च्यूनर कार बठिंडा के पास नेशनल हाईवे से गुजर रही थी। घनी धुंध के बीच ड्राइवर ने गाड़े से अपना कंट्रोल खो दिया, जिसके बाद तेज रफ्तार कार सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गाड़ी में सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला कांस्टेबल भी शामिल है।

जांच में जुटी पुलिस
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। राहत कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को गाड़ी से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस की शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि हादसे का मुख्य कारण घना कोहरा और बेहद लो विजिबिलिटी रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 255302

Share this Post