Tue, 04 Aug 2026
Post Details

हिमाचल प्रदेश में बदला मौसम, लाहौल-कुल्लू की ऊंची चोटियों पर ताजा बर्फबारी 

News Riders Tv: हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिले की ऊंची पहाड़ियों पर देर रात से ताजा बर्फबारी दर्ज की गई है, जिससे पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर में ढक गया है। रोहतांग दर्रा, कोकसर, सिस्सू और आसपास के क्षेत्रों में ठंड अचानक बढ़ गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 22 जनवरी तक बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 से 22 जनवरी के बीच इसका सबसे अधिक असर देखने को मिलेगा। मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। जनवरी माह में 32 साल बाद वीरवार रात को असामान्य रूप से अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जिसके बाद तापमान में अचानक गिरावट आई है। शिमला सहित कई क्षेत्रों में रातें ठंडी हो गई हैं। आने वाले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है। प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा के दौरान सतर्क रहने, फिसलन भरी सड़कों से बचने और मौसम अपडेट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी है।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191770