Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बॉलीवुड-पंजाबी सिंगर को जान से मारने की धमकी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी

मशहूर बॉलीवुड और पंजाबी सिंगर बी प्राक को लेकर एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से सिंगर को जान से मारने की धमकी दी गई है। गैंग ने बी प्राक से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। इस मामले को लेकर पंजाब के मोहाली में शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बी प्राक के साथी दिलनूर को आया धमकी भरा कॉल
मिली जानकारी के अनुसार, गैंग की ओर से यह धमकी सीधे बी प्राक को नहीं बल्कि उनके करीबी साथी और पंजाबी सिंगर दिलनूर को दी गई। दिलनूर के पास विदेशी नंबर से कॉल कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई और एक हफ्ते के अंदर रकम देने की चेतावनी दी गई।

5 और 6 जनवरी को विदेशी नंबर से संपर्क
दिलनूर की शिकायत के मुताबिक, 5 जनवरी को उन्हें एक विदेशी नंबर से दो मिस्ड कॉल आए, जिन्हें उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद 6 जनवरी को एक अन्य विदेशी नंबर से फिर कॉल आया। जब दिलनूर ने कॉल उठाया तो बातचीत संदिग्ध लगी, जिसके चलते उन्होंने फोन काट दिया।

वॉयस मैसेज में दी गई खुली धमकी
कॉल काटने के कुछ ही देर बाद दिलनूर को एक ऑडियो वॉयस मैसेज भेजा गया। इस मैसेज में कॉलर ने अपना नाम आरजू बिश्नोई बताया और खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया। ऑडियो में साफ तौर पर कहा गया कि बी प्राक से 10 करोड़ रुपये चाहिए और इसके लिए एक हफ्ते का समय दिया जा रहा है। साथ ही धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं मिले तो बी प्राक को “मिट्टी में मिला दिया जाएगा”।

विदेश में बैठकर गैंग ऑपरेट करने का दावा
वॉयस मैसेज में कॉलर ने यह भी कहा कि वह इस समय विदेश में छिपा हुआ है और किसी भी देश में जाकर बी प्राक को नुकसान पहुंचाया जा सकता है। उसने धमकी को फेक कॉल न समझने की चेतावनी भी दी और कहा कि अगर बात नहीं मानी गई तो गंभीर अंजाम भुगतने होंगे।

SSP मोहाली को दी गई शिकायत, पुलिस जांच में जुटी
धमकी मिलने के बाद पंजाबी सिंगर दिलनूर ने SSP मोहाली के पास शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने खुद को आरजू बिश्नोई बताया और बी प्राक तक धमकी पहुंचाने को कहा। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और कॉल डिटेल्स, विदेशी नंबर और ऑडियो रिकॉर्डिंग की जांच की जा रही है।

पहले भी कई हाई-प्रोफाइल मामलों में आ चुका है नाम
गौरतलब है कि लॉरेंस बिश्नोई देश का कुख्यात गैंगस्टर है, जो इस समय जेल में बंद है और वहीं से अपने गैंग को ऑपरेट करता है। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या समेत कई बड़े मामलों में भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ चुका है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234319

Share this Post