Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में भाजपा का विस्तार, 2027 चुनाव से पहले कई बड़े चेहरे पार्टी में शामिल

पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी लगातार अपना संगठन मजबूत करने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज चंडीगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की मौजूदगी में पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ भाजपा में शामिल हो गए।

चंडीगढ़ भाजपा ऑफिस में जॉइनिंग कार्यक्रम

भाजपा में शामिल होने वालों में जगमीत बराड़ के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान के पूर्व ओएसडी ओंकार सिद्धू और वरिष्ठ अकाली नेता चरणजीत बराड़ का नाम भी शामिल है। इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक रह चुके जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

राजनीतिक सफर और पिछला रिकॉर्ड

गौरतलब है कि जगमीत बराड़ वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में अकाली दल के टिकट पर मौड़ मंडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। अब भाजपा में शामिल होकर उन्होंने पंजाब की राजनीति में एक नया राजनीतिक कदम उठाया है। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि आज भाजपा परिवार का पंजाब में और विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि जो नेता पार्टी में शामिल हुए हैं, वे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं और सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी है।

पंजाब की मौजूदा स्थिति पर भाजपा का हमला

सुनील जाखड़ ने राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताते हुए कहा कि पंजाब में आज आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता अब उम्मीद की नजरों से भाजपा की ओर देख रही है। जाखड़ ने कहा कि मौजूदा हालात में भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो राज्य को सही दिशा में संभाल सकती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अब तो मुख्यमंत्री पद तक को गिरवी रख दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219599

Share this Post