Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

45 मिनट तक श्री अकाल तख्त साहिब में पेशी, बाहर निकलते ही CM मान ने तोड़ी चुप्पी

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेशी खत्म हो गई है। करीब 45 मिनट तक सीएम भगवंत मान अंदर रहे। पेशी के बाद सीएम मान ने कहा कि जो भी मेरे बयान, उस पर अपने जत्थेदार को अपना स्पष्टीकरण दे दिया है। उन्होंने आगे कहा कि मेरी न तो श्री अकाल तख्त साहिब को चुनौती देने की न हिम्मत है और न ही औकात है।

CM ने कहा कि मेरे जो भी बयान थे, उस पर जत्थेदार को स्पष्टीकरण दे दिया है। मैंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नेरेटिव बनाया जा रहा है कि मैं अकाल तख्त को चैलेंज कर रहा हूं। मैंने अकाल तख्त के साथ मत्था लगाया है। मैंने उन्हें बताया कि ऐसा कुछ नहीं है। मेरी ऐसी न हिम्मत है और न ही औकात है।

सीएम ने कहा कि अगले जो भी निर्देश या फैसले होंगे, उसके बारे में हमें बता दिया जाएगा। मुझे सुकून और संतुष्टि हुई है कि लोगों की भावनाओं को कागज या अपने स्पष्टीकरण के रूप में जत्थेदार के आगे पेश किया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आपत्तिजनक वीडियो को लेकर मैंने बताया कि वह नकली है, उसकी कहीं मर्जी से जांच करवा सकते हो।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260379

Share this Post