Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में ठंड का कहर जारी, जालंधर में काफी कम संख्या में दिखे स्कूली छात्र

पंजाब में घने कोहरे का प्रकोप लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसी बीच सर्दियों की छुट्टियां खत्म होने के बाद आज से स्कूल खुल गए, लेकिन जालंधर में कई स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम देखने को मिली।

अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता
सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने के कारण अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता नजर आई। छोटे बच्चों को स्कूल छोड़ने आए कई अभिभावकों ने प्रशासन से एक बार फिर स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाने की मांग की है।

प्री-नर्सरी के बच्चे के पिता ने रखी मांग
मीडिया से बातचीत में संदीप सिंह ने बताया कि उनका बच्चा प्री-नर्सरी में पढ़ता है। उन्होंने कहा कि सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बेहद कम थी और उन्हें स्कूल पहुंचने में 10 से 15 मिनट की देरी हुई। संदीप सिंह ने सरकार से अपील की कि छोटे बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए या तो स्कूलों की छुट्टियां 10 दिन और बढ़ाई जाएं या फिर ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की जाएं।

बच्चों की सेहत को लेकर चिंता
रविदास सिंगला ने बताया कि सुबह घना कोहरा होने से ठंड काफी बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि इस मौसम में बच्चों के बीमार होने का खतरा रहता है, जिससे उनकी पढ़ाई भी प्रभावित हो सकती है। बच्चे के दादा ने भी सरकार से मांग की कि फिलहाल स्कूलों में छुट्टियां घोषित की जाएं या ऑनलाइन पढ़ाई की व्यवस्था की जाए।

छात्रों ने भी छुट्टियां बढ़ाने की उठाई मांग
स्कूल के छात्र पार्थ ने कहा कि आज सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम थी। उसने मांग की कि चंडीगढ़ की तर्ज पर पंजाब के स्कूलों में भी छुट्टियां बढ़ाई जाएं। वहीं छात्रा ग्लेक्सी ने बताया कि वह एक्टिवा से स्कूल आती है और कोहरे के कारण सड़क पर खतरा बना रहता है। उनका कहना है कि इस स्थिति में सड़क हादसों की आशंका बढ़ जाती है, इसलिए स्कूलों में छुट्टियां बढ़ाई जानी चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234319

Share this Post