Tue, 03 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में बम धमकियों से मचा हड़कंप, अमृतसर के स्कूलों में फैली दहशत; 2:11 पर धमाके की चेतावनी!

पंजाब में बुधवार सुबह से ही सरकारी और निजी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकियां मिलने से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। शुरुआत में लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब के कोर्ट कॉम्पलेक्स को बम से उड़ाने की धमकियां मिलीं, जिसके बाद मोगा के दो निजी स्कूलों को ईमेल के जरिए धमकी दी गई।

ईमेल के जरिए भेजी गई धमकियां
मामला यहीं नहीं रुका। अब अमृतसर जिले के 8 से 10 सरकारी स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जंडियाला गुरु के गांव मीरहबानपुरा स्थित सरकारी हाई स्कूल की आधिकारिक ईमेल आईडी पर धमकी भरा मेल आने के बाद स्कूल में दहशत का माहौल बन गया।

अमृतसर के कई स्कूलों को बनाया गया निशाना
जानकारी के अनुसार श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल, स्कूल ऑफ एमीनेंस मॉल रोड, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनावाला, सरकारी हाई स्कूल मीरहबानपुरा, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल झीता कलां और टाहली साहिब सहित करीब 10 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले हैं। सभी स्कूलों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

2 बजकर 11 मिनट पर धमाके की बात कही
सरकारी हाई स्कूल मीरहबानपुरा को भेजे गए ईमेल में स्कूल को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर बम से उड़ाने की बात कही गई है। हालांकि ईमेल में किसी तारीख का जिक्र नहीं किया गया है। मेल में यह भी लिखा गया है कि स्कूलों में राष्ट्रगान का गायन बंद किया जाए और ‘देह शिवा वर मोहि’ का पाठ कराया जाए।

पुलिस जांच में जुटी, हर पहलू पर नजर
धमकियों के बाद पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। सभी संबंधित स्कूलों और संस्थानों में जांच की जा रही है। ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए साइबर टीम को भी सक्रिय किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी दी जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 264136

Share this Post