Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हथियारों के साथ तैयार थी गैंग, मशहूर पंजाबी सिंगर पर हमले से पहले हुआ बड़ा खुलासा

बरनाला पुलिस ने मशहूर पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू को जान से नुकसान पहुंचाने और फिरौती मांगने की साजिश रचने वाली तीन सदस्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी घटना के होने से पहले ही गैंग को काबू कर लिया। पुलिस ने बरनाला के गांव कोटदुना से इस गैंग के तीनों सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देसी .32 बोर पिस्टल, मैगजीन, चार जिंदा कारतूस, एक डमी पिस्टल, चार मोबाइल फोन और एक स्विफ्ट कार बरामद की गई है।

गैंगस्टर लाइन में नाम बनाने की कोशिश
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गैंगस्टर दुनिया में अपना नाम चमकाने के लिए इस तरह की आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे थे। तीनों आरोपियों के खिलाफ पहले भी अलग-अलग आपराधिक मामले दर्ज हैं। उल्लेखनीय है कि गायक गुलाब सिद्धू ने कुछ समय पहले सरपंचों से जुड़ा एक गाना रिलीज किया था। इसी गाने को लेकर पहले भी एक गिरफ्तार सरपंच की ओर से गायक को धमकी दी जा चुकी थी।

शादी समारोह में हमले की थी साजिश
SSP मोहम्मद सरफराज आलम ने बताया कि जानकारी मिली थी कि बर्नाला की एक गैंग किसी शादी समारोह के दौरान गायक गुलाब सिद्धू पर हमला करने और उनसे फिरौती मांगने की योजना बना रही है। पुलिस ने फुर्ती दिखाते हुए इस साजिश को नाकाम कर दिया और समय रहते तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234319

Share this Post