Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांग्रेस के पूर्व विधायक व सीनियर नेता का निधन, नेताओं में शोक की लहर

पंजाब के कांग्रेसी नेताओं में शोक की लहर है। क्योंकि लुधियाना के सीनियर लीडर और पूर्व विधायक सरदार गुरदीप सिंह भैणी का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद शहर की राजनीति में शोक की लहर है। उनके बेटे मेजर सिंह भैणी ने बताया कि परिवार के कुछ सदस्य विदेश में हैं उनके लौटने के बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।  
 
1985 में लड़ा था पहली बार चुनाव
भैणी ने साल 1985 में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा था। उनकी इलाके में मजबूत पकड़ थी और काफी ज्यादा साफ छवि थी। लोगों के बीच वह काफी लोकप्रिय भी थे। साल 2007 में उन्होंने कांग्रेस की टिकट से चुनाव लड़ा और अपने विरोधी भाग सिंह मल्ला को हराया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219630

Share this Post