Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हिंदी

 

 यादों से भविष्य तक
हिंदी महज़ कोई लिपि नहीं,
यह मेरे बचपन की वह पहली सीढ़ी है
जहां 'अ' से अनार नहीं,
'अ' से अपनापन सीखा था।
वह दादी की कहानियों वाली जादुई दुनिया,
जिसमें परियां भी हिंदी में ही दुआएं देती थीं।

आज के इस दौर में,
जहां हम अंग्रेजी के भारी शब्दों से
अपनी पहचान बनाने की कोशिश करते हैं,
वहां हिंदी एक पुराने घर की तरह है।
शायद हम शहर बदल लें, लहजा बदल लें,
पर जब कभी बहुत गहरी चोट लगती है
तो मुँह से सबसे पहले 'माँ' ही निकलता है।

यह भाषा नहीं, हमारा सत्य है।
यह हमें उस 'मैं' के एकांत से बाहर खींचती है,
जहां हम सिर्फ खुद के लिए जीते थे,
और खड़ा कर देती है 'हम' के उस चौराहे पर
जहाँ चाय की टपरी से लेकर संसद की बहस तक,
हर दिल की धड़कन एक ही लय में बजती है।
क्योंकि हिंदी सिर्फ़ बोली नहीं जाती,
यह जी जाती है।


*कंचन "श्रुता"*

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219630

Share this Post