Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सुबह होते ही दिखा ‘शून्य’ नजारा, जालंधर–अमृतसर में कोहरे से थमी रफ्तार

पंजाब और चंडीगढ़ में पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) चंडीगढ़ के अनुसार शनिवार और रविवार को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस दौरान शीतलहर और घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

चंडीगढ़ में कोहरे की चादर, सुखना लेक ढका
चंडीगढ़ में भी मौसम का असर साफ दिखाई दे रहा है। शहर के प्रमुख इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है और सुखना लेक का म्यूजियम टावर भी कोहरे की चादर में ढका नजर आया। ठंडी हवाओं के चलते लोगों को सुबह और देर शाम काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

 कई जिलों में कोहरा और कोल्ड डे का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के 10 जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि 5 जिलों में शीतलहर और 6 जिलों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है। जालंधर और अमृतसर में शनिवार सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

इन जिलों में शीतलहर और दिन में भी ठंड
फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा जिलों में कुछ स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में दिन के समय भी ठंड अधिक रहने का अनुमान है।

पंजाब मौसम विभाग का कहना है कि इस साल अब तक पिछले वर्षों की तुलना में ठंड का असर कम रहा है। अभी तक राज्य में सबसे कम तापमान बठिंडा में 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शुक्रवार को लुधियाना, अमृतसर और पटियाला में कोल्ड डे की स्थिति दर्ज की गई थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218602

Share this Post