Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर के पठानकोट चौक पर हंगामा, बस सवारियों ने ड्राइवर से की मारपीट और तोड़फोड़

जालंधर के पठानकोट चौक पर उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया जब जम्मू से दिल्ली जा रही एक निजी बस अचानक बीच सड़क पर खराब हो गई। बस के रुकते ही यात्रियों में नाराजगी फैल गई और देखते ही देखते मामला हंगामे में बदल गया। गुस्साए सवारियों ने बस में तोड़फोड़ की और चालक के साथ मारपीट भी की।

एक्सल टूटने से बीच रास्ते में खड़ी रही बस
बस में मौजूद एक यात्री ने बताया कि जालंधर के पठानकोट चौक के पास बस का एक्सल टूट गया, जिसके कारण बस आगे नहीं बढ़ सकी। बस काफी देर तक सड़क पर खड़ी रही, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबा इंतजार होने के कारण यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने तोड़फोड़ शुरू कर दी।

ड्राइवर से मारपीट, ट्रैफिक हुआ जाम
हंगामे के दौरान यात्रियों ने बस ड्राइवर के साथ मारपीट भी की। बीच सड़क पर हो रहे इस विवाद के चलते ट्रैफिक पूरी तरह से जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ समय के लिए पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना रहा।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला हालात
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने ट्रैफिक को सुचारू रूप से चालू करवाया और दोनों पक्षों को शांत किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में तोड़फोड़ करने और ड्राइवर के साथ मारपीट करने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260024

Share this Post