Wed, 18 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

दर्जाचार 1196 कर्मचारीयों की भर्ती में सफाई सेवकों सीवरमैनो को रोस्टर सिस्टम से बाहर रखा जाए : सन्नी सहोता


जालंधर आज तिथि 06 जनवरी (सोनू) : आज सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के जरनल सैक्ट्री सन्नी सहोता की अध्यक्षता में नगर निगम की यूनियनों के प्रधानो को साथ लेकर नगर निगम कमिश्नर श्री संदीप ऋषि के साथ मीटिंग की गई। जिसमें निम्नलिखित यूनियनों के प्रधानों ने भाग लिया,सैनिटरी सुपरवाइजर यूनियन के प्रधान सन्नी सेठी,निगम सफाई मजदूर यूनियन के अध्यक्ष गौरव गिल,सैनिटरी इंस्पेक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष रणजीत सिंह,क्लैरिकल स्टाफ यूनियन के प्रधान विक्की सहोता,कर्मचारी तालमेल कमेटी के चेयरमैन पवन अग्निहोत्री,नगर निगम लेबर एन्ड टैक्निकल कर्मचारी यूनियन के प्रधान सोमनाथ मोहतपुरी,वाटर सप्लाई एन्ड टैक्निकल कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष गुरबिंदर सिंह,वाटर सप्लाई रिकवरी स्टाफ के प्रधान हरजीत बॉबी,नगर निगम फिटरकूली कर्मचारी यूनियन के प्रधान गुरप्रीत गोपी,फायर ब्रिगेड कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजिंदर सहोता,सीवरमैन कर्मचारी यूनियन के प्रधान राजू छोटा,ड्राइवर एवं जेसी बी ऑपरेटर यूनियन के प्रधान अनिल सभरवाल, सेवादार कर्मचारी यूनियन के प्रधान सचिन बत्रा, सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान प्रदीप सर्वटे,नगर निगम कर्मचारी दल पंजाब के प्रधान विनोद सहोता आदि शामिल थे। उपरोक्त बैठक में पंजाब के स्थानीय सरकार विभाग चंडीगढ़ ने जालंधर नगर निगम को दर्जाचार कर्मचारीयों के 1196 पद स्वीकृत किए हैं। उपरोक्त यूनियनों ने कमिश्नर से बात करते हुए मांग की है की हमारी सभी उपरोक्त यूनियनों ने एक प्रस्ताव पारित किया है कि जालंधर नगर निगम द्वारा जो दर्जा चार कर्मचारियों की भर्ती करते समय, सफाई सेवकों और सीवरमैन की पोस्टों को रोस्टर प्रक्रिया में छूट दी जाए ताकि जालंधर शहर की सफाई का काम सुचारू रूप से चल सके।


34

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147292