Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

लुधियाना के पॉश इलाके में चली गोलियां, फिरौती न देने पर किया हमला

लुधियाना महानगर के पॉश इलाके सिविल सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब देर रात बाइक सवार तीन नकाबपोश युवकों ने एक रेडीमेड गारमेंट की दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। यह वारदात आम आदमी पार्टी के स्थानीय पार्षद के दफ्तर के ठीक सामने हुई, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गनीमत यह रही कि फायरिंग के समय दुकान बंद थी। अगर उस वक्त दुकान खुली होती तो किसी बड़े जानी नुकसान से इनकार नहीं किया जा सकता था।

विदेशी नंबर से आई थी फिरौती की कॉल
पीड़ित दुकानदार हिमांशु ने बताया कि उसे दो दिन पहले एक विदेशी नंबर से फोन कॉल आई थी। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को कुख्यात गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा बताते हुए 50 लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। हिमांशु ने इसे किसी की शरारत समझकर नजरअंदाज कर दिया और पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी।

वॉयस मैसेज में दिया गया था आखिरी अल्टीमेटम
शनिवार रात को बदमाशों ने हिमांशु के मोबाइल फोन पर एक वॉयस मैसेज भी भेजा था। मैसेज में साफ शब्दों में चेतावनी दी गई थी कि अब उसके पास सिर्फ दो घंटे का समय बचा है। दुकानदार ने इस धमकी को भी गंभीरता से नहीं लिया।

पांच राउंड फायर, सीसीटीवी में कैद वारदात
सोमवार देर रात बाइक पर सवार होकर आए तीनों हमलावरों ने दुकान के शटर पर एक के बाद एक पांच राउंड फायर किए। घटना का खुलासा मंगलवार सुबह तब हुआ, जब हिमांशु दुकान खोलने पहुंचा। शटर पर गोलियों के निशान और बाहर पड़े खाली खोल देखकर वह सन्न रह गया।

पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
सूचना मिलते ही थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। वहीं फोरेंसिक टीम ने मौके से गोलियों के खोल बरामद कर उन्हें जांच के लिए भेज दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261691

Share this Post