Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भोगपुर शुगर मिल में फिर घमासान, CNG प्लांट पर गरमाई सियासत

जालंधर भोगपुर सहकारी शुगर मिल में प्रस्तावित CNG प्लांट को लेकर विवाद एक बार फिर से तेज हो गया है। जैसे ही प्लांट का काम शुरू किया गया, कांग्रेस विधायक सुखविंदर सिंह कोटली दुकानदारों के साथ मौके पर पहुंचकर विरोध जताने लगे। स्थिति बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया। विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और उनके साथ मौजूद लोगों को पहले ही रोक लिया गया, जिसके बाद मौके पर तनाव का माहौल बन गया।

हाईकोर्ट में मामला लंबित होने का दावा
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि CNG प्लांट को लेकर मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रशासन ने भोगपुर शुगर मिल परिसर में काम शुरू करवा दिया। उनका कहना है कि SDM जालंधर-2 की ओर से लिखित रूप में यह निर्देश दिए गए थे कि यहां कोई काम शुरू न किया जाए, फिर भी आदेशों की अनदेखी की गई।

प्रशासन पर आदेशों की अवहेलना का आरोप
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अदालत में केस लंबित होने के बावजूद और SDM के निर्देशों के होते हुए भी CNG प्लांट का काम शुरू करना नियमों का उल्लंघन है। इसी बात को लेकर मौके पर हंगामा देखने को मिला। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें विधायक सुखविंदर सिंह कोटली और पुलिस अधिकारियों के बीच CNG प्लांट को लेकर बातचीत होती दिखाई दे रही है।

पुलिस ने इस कारण नहीं आगे जाने दिया
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रदर्शनकारियों द्वारा रास्ता जाम किए जाने की आशंका थी, जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती थी। इसी कारण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258109

Share this Post