Mon, 02 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

70 से 80 नए चेहरे उतारने की तैयारी में कांग्रेस-राजा के बयान से कार्यकर्तों में नई उम्मीद -इंजी. अरुण रत्न

पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के दिये बयान ने कांग्रेस के सियासी गलियारों में हलचल पैदा करदी है। आने वाले विधानसभा 2027 चुनावो में 70 से अधिक नए चेहरों को उतारने  की घोषणा से कांग्रेस पार्टी में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।और युवा एक नई उम्मीद के साथ पार्टी की तरफ देख रहा है। यह वक्तव्य कांग्रेस पार्टी के जिला शिकायत कमेटी के चेयरमैन और जालंधर वेस्ट के युवा नेता इंजी. अरुण रत्न ने दिए है। और कांग्रेस प्रधान के इस ब्यान का स्वागत किया है और युवाओं को पार्टी को मजबूत करने की अपील की है। अरुण ने कहा कि यह बयान कार्यकताओ के लिये एक संजीवनी जैसा है जो काफी समय से पार्टी के लिए काम कर रहे है उनको अब उनकी मेहनत का फल मिलता नजर आने लगा है। जिस से पार्टी आने वाले समय मे मजबूत होगी जिसका सीधा असर 2027 के चुनावों में पड़ेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 262187

Share this Post