Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
पंजाब रोडवेज और पनबस के कच्चे मुलाजिम यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर आज एक बार फिर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जालंधर सहित पूरे पंजाब में यूनियन के आह्वान पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक गेट रैली का आयोजन किया गया। इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से कर्मचारियों ने सरकार और विभाग के प्रति अपना कड़ा रोष प्रकट करेंगे। मुलाजिमों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।
पुलिस केस रद्द न होने और किलोमीटर स्कीम को लेकर बढ़ा विवाद
यूनियन के नेताओं ने मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पिछले प्रदर्शनों के दौरान पुलिस द्वारा कई कर्मचारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। कर्मचारियों की मुख्य मांग इन पुलिस पर्चों को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की है। उनका आरोप है कि सरकार ने पर्चे रद्द करने का भरोसा दिया था, जो अब तक पूरा नहीं किया गया। इसके अलावा यूनियन ने किलोमीटर स्कीम के तहत बसें चलाने के फैसले का भी विरोध किया है और इस संबंध में अपनी मांगों को पूरा करने की अपील की है।
बसों की आवाजाही जारी, 9 तारीख को बड़े आंदोलन की चेतावनी
राहत की बात यह है कि यूनियन ने स्पष्ट किया है कि आज केवल गेट रैली की गई है और चक्का जाम नहीं किया गया। राज्य भर में बसें अपने निर्धारित समय और रूट के अनुसार सामान्य रूप से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को किसी बड़ी असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, यूनियन ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक विचार नहीं किया गया, तो आने वाली 9 तारीख को तीखा संघर्ष शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन की होगी।




Comments
No comments yet.