Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राम रहीम को फिर मिली पैरोल, सिरसा डेरे में रहेगा, सुरक्षा बढ़ाई गई

हरियाणा के रोहतक की सुनारिया जेल में उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 40 दिन की पैरोल दी गई है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे पैरोल मिलने के बाद राम रहीम सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के लिए रवाना हुआ।

लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ हुआ रवाना
राम रहीम को लेने के लिए सिरसा डेरे से लग्जरी गाड़ियों का काफिला सुनारिया जेल पहुंचा। इस काफिले में दो बुलेटप्रूफ लैंड क्रूजर, दो फॉर्च्यूनर और अन्य वाहन शामिल थे। कड़ी सुरक्षा के बीच उसे जेल से बाहर निकाला गया और सिरसा डेरे की ओर ले जाया गया।

15वीं बार पैरोल  पर बाहर आया राम रहीम
यह 15वीं बार है जब डेरा प्रमुख पैरोल या फरलो लेकर जेल से बाहर आया है। इससे पहले वह 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेल से बाहर आया था। लगातार मिल रही पैरोल को लेकर राम रहीम एक बार फिर चर्चा में है।

2017 से जेल में बंद है डेरा प्रमुख
गुरमीत राम रहीम 25 अगस्त 2017 से जेल में बंद है। उसे दो साध्वियों के यौन शोषण के मामले में 20 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद 17 जनवरी 2019 को पत्रकार रामचंद्र छत्रपति हत्याकांड में उसे उम्रकैद की सजा मिली।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234310

Share this Post