Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वेनेजुएला पर अमेरिका का अटैक, राजधानी में कई जगह गिराए बम

वेनेजुएला की राजधानी काराकस में देर रात संदिग्ध हवाई गतिविधियों के बाद शहर के कई हिस्सों में धमाकों जैसी आवाजें सुनी गईं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रात के समय करीब 10 फाइटर जेट काराकस के ऊपर से उड़ते देखे गए, जो सामान्य से काफी कम ऊंचाई पर थे। हालात को देखते हुए सैन्य क्षेत्रों के आसपास एहतियातन बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई।

धमाकों की आवाज से घरों से बाहर निकले लोग, मचा हड़कंप
शहर में अचानक तेज आवाजें सुनाई देने के बाद लोग डर के मारे अपने घरों से बाहर निकल आए। कई लोगों को आशंका हुई कि कहीं बड़े पैमाने पर ब्लास्ट तो नहीं हुआ है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि ये धमाके किस वजह से हुए और क्या किसी तरह का नुकसान हुआ है।

सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं
घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद वेनेजुएला सरकार की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं, लेकिन हमले की पुष्टि या इनकार को लेकर चुप्पी बनी हुई है।

अमेरिका पर हमले का संदेह, बढ़ते तनाव की पृष्ठभूमि
कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स में इन घटनाओं के पीछे अमेरिका की भूमिका होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि अमेरिका और वेनेजुएला के बीच पहले से ही तनावपूर्ण संबंध हैं। इसी कड़ी में अमेरिका ने वेनेजुएला के पास समुद्री क्षेत्र में अपने सैनिक, लड़ाकू विमान और युद्धपोत तैनात कर रखे हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक किसी आधिकारिक स्रोत से पुष्टि नहीं हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234312

Share this Post