Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

बोर्ड स्टूडेंट्स ध्यान दें! PSEB ने 10वीं-12वीं प्रैक्टिकल एग्जाम का शेड्यूल किया घोषित

पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षाओं की डेटशीट घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार प्रैक्टिकल एग्जाम 2 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे। ये परीक्षाएं सभी संबंधित विषयों के लिए करवाई जाएंगी।

ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी डेटशीट
बोर्ड ने प्रैक्टिकल एग्जाम की डेटशीट अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर अपलोड कर दी है। वेबसाइट पर डेटशीट से जुड़ा अलग सेक्शन दिया गया है, जहां छात्र और स्कूल पूरी जानकारी देख सकते हैं। किसी भी तरह की समस्या या जानकारी के लिए बोर्ड द्वारा conductpseb@gmail.com ईमेल आईडी भी जारी की गई है।

प्रैक्टिकल के बाद होंगे लिखित एग्जाम
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से लिखित परीक्षाएं प्रैक्टिकल एग्जाम समाप्त होने के बाद करवाई जाएंगी। बोर्ड का लक्ष्य रहता है कि मई महीने के अंत तक परिणाम घोषित कर दिए जाएं, ताकि छात्रों को आगे की पढ़ाई और दाखिले में किसी तरह की परेशानी न हो।

करीब 7 लाख छात्र होंगे शामिल
हर साल की तरह इस बार भी PSEB की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में करीब 7 लाख छात्र शामिल होंगे। बोर्ड का दावा है कि परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219563

Share this Post