Sat, 20 Jun 2026

ज़िला योजना बोर्ड ने धर्मशाला निर्माण के लिए दिए 20 लाख रुपए

जिला प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन ने धर्मशाला के निर्माण के लिए ₹200000 का चेक सौंपा

कच्चा कोट के लोगों ने अमृतपाल सिंह का इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया कहा लोगों को होगी सहूलियत 

जालंधर 4 अगस्त- 

जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने आज कच्चा रोड स्थित आसा पूर्ण भगवान वाल्मीकि मंदिर प्रबंधक कमेटी को धर्मशाला के निर्माण के लिए ₹200000 का चेक सौंपा है । 

यह चैक सौंपते हुए अमृतपाल सिंह ने कहा कि इन पैसों से प्रबंधक कमेटी की तरफ से एक धर्मशाला का निर्माण करवाया जाएगा  जिससे यहां के लोग छोटे-मोटे आयोजन यहीं पर करवा सकेंगे। इससे पहले इन सभी लोगों को इन छोटे-मोटे कार्यक्रमों के लिए दूसरी धर्मशाला व अन्य स्थानों पर जाना पड़ता था मगर अब वो इन पैसों से अपनी खुद की धर्मशाला का निर्माण करवा सकेंगे। 

उन्होंने कहा कि जिला योजना कमेटी की तरफ से लगातार समाज सेवा के क्षेत्र में एवं कार्य किए जा रहे हैं जहां विकास कार्यों के लिए फंड जारी किए जा रहे हैं वही सामाजिक गतिविधियों के लिए भी सभी वर्गों के साथ सहयोग किया जा रहा है। 

जिला योजना कमेटी के चेयरमैन अमृतपाल सिंह का आभार व्यक्त करते हुए एडवोकेट अमित संधा, प्रेमपाल गारू, बलविंदर बिट्टू, मोहनलाल,परमिंदर गिल व विक्की ने कहा कि अमृतपाल सिंह ने उनकी कमेटी को धर्मशाला बनाने के लिए जो ₹200000 का है चेक सौंपा है इससे इलाके के लोगों को काफी फायदा होगा और वह अपने सामाजिक कार्यक्रम इस धर्मशाला में करवा पाएंगे।


270

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167913