Wed, 16 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारत में पहली बार पंजाब में 10 लाख रुपए की मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना शुरू होने जा रही है : जगदीश समराय

जालंधर में 8 जनवरी से शुरू होंगे कार्ड रजिस्ट्रेशन, 24.7 लाख आबादी को मिलेगा लाभ

*649 सीएससी केंद्रों पर बनेंगे कार्ड,सरकारी कर्मचारी भी होंगे इसमें शामिल* ,

जगदीश समराय ने मुख्यमंत्री भगवत मान जी का जताया आभार*,

   

जालंधर : 25.दिसंबर: (सोनू) :: भारत में पहली बार पंजाब में 10 लख रुपए की मुख्यमंत्री स्वास्थ बीमा योजना शुरू होने जा रही है,पंजाब सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत जालंधर जिले में 8 जनवरी 2026 से कार्ड रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पंजाब और चंडीगढ़ के सरकारी एवं पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में हर परिवार को प्रति वर्ष 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज उपलब्ध कराया जाएगा।

यह जानकारी देते हुए पंजाब सीड्स कॉरपोरेशन के पूर्व डायरेक्टर और दलित नेता जगदीश समराय ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ज़मीनी स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जालंधर जिले की करीब 24.7 लाख आबादी को इस योजना से लाभ मिलेगा।

कौन बनवा सकता है कार्ड

जगदीश समराय ने बताया कि कार्ड बनवाने के लिए व्यक्ति का पंजाब का निवासी होना अनिवार्य है। कार्ड जिले के गांव या शहर के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर बनवाए जा सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड और वोटर कार्ड अनिवार्य दस्तावेज होंगे।

उन्होंने स्पष्ट किया कि योजना का लाभ लेने के लिए हर व्यक्ति के नाम पर अलग कार्ड बनवाना जरूरी है।
18 वर्ष से कम उम्र के लाभार्थियों के लिए आधार कार्ड के साथ माता-पिता में से किसी एक का वोटर कार्ड या पंजाब में रहने वाले गार्जियन का वोटर कार्ड मान्य होगा।

सरकारी कर्मचारी भी होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार के रेगुलर कर्मचारी, पेंशनर, तथा सरकार के अधीन विभागों, संगठनों, सोसायटियों, कॉर्पोरेशनों और ट्रस्टों में आउटसोर्सिंग या कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर कार्यरत कर्मचारी भी इस योजना के पात्र होंगे।

649 सीएससी केंद्रों पर होंगे कार्ड

जालंधर जिले में कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए कुल 649 कॉमन सर्विस सेंटर चिन्हित किए गए हैं। फिलहाल जिले में 15 सरकारी और 47 निजी अस्पताल इस योजना के तहत पैनल में शामिल हैं।

पैनल में शामिल प्रमुख निजी अस्पताल

पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में दोआबा अस्पताल, जोशी अस्पताल एवं ट्रॉमा सेंटर, अमर अस्पताल, सिग्मा अस्पताल, अकाल आई अस्पताल, रतन अस्पताल, केयर बेस्ट सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, महाजन आई अस्पताल, बीबीसी हार्ट केयर, एनएचएस अस्पताल, सर्वोदय अस्पताल, किडनी अस्पताल, लाइफ लाइन मेडिकल इंस्टीट्यूट, पीएमजी चिल्ड्रन अस्पताल, सीएमसी अस्पताल, कैपिटल अस्पताल, गंगा ऑर्थोकेयर, कपूर बोन एंड चिल्ड्रन अस्पताल, गोयल किडनी केयर, आस्था अस्पताल, नेशनल आई केयर अस्पताल, डीएमसी अस्पताल एंड ट्रॉमा सेंटर सहित अनेक नामी अस्पताल शामिल हैं।

जगदीश समराय ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से जालंधर के लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य इंश्योरेंस कैशलेस योजना का बड़ा लाभ मिलेगा और आम नागरिकों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 219722

Share this Post