Nurturing Talent, Empowering Dreams – A Step Towards a Brighter Future by SBMCT - PHAGWARA
मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह एक बार फिर अपने नए गाने को लेकर विवादों में घिर गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता अरविंद शर्मा ने हनी सिंह के खिलाफ पंजाब के डीजीपी को औपचारिक शिकायत दी है। शिकायत में हनी सिंह के नए गाने ‘नागिन’ को अश्लील बताते हुए उसके खिलाफ केस दर्ज करने और यूट्यूब से गाना हटाने की मांग की गई है।
अश्लीलता और आपत्तिजनक दृश्य दिखाने का आरोप
शिकायत में अरविंद शर्मा ने आरोप लगाया है कि गाने में नग्नता, भद्दा डांस और आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं, जो पंजाबी संस्कृति और उसकी मर्यादाओं के पूरी तरह खिलाफ हैं। उनका कहना है कि मनोरंजन के नाम पर पंजाबी संगीत और पहचान को बदनाम किया जा रहा है, जबकि पंजाब की संस्कृति सम्मान, संस्कार और महिलाओं के प्रति आदर के लिए जानी जाती है।
समाज और संस्कृति की भावनाओं को ठेस
भाजपा नेता ने कहा कि इस तरह के गाने समाज की भावनाओं को आहत करते हैं और युवा पीढ़ी पर नकारात्मक असर डालते हैं। उनका मानना है कि ऐसे कंटेंट से सांस्कृतिक मूल्यों को नुकसान पहुंच रहा है और यह समाज के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ने की आशंका
अरविंद शर्मा ने यह भी चिंता जताई कि यह गाना यूट्यूब पर बिना किसी प्रभावी आयु-प्रतिबंध के उपलब्ध है, जिससे बच्चों और किशोरों पर गलत प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने मांग की है कि हनी सिंह और गाने से जुड़े अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।




Comments
No comments yet.