Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मैक्सिन नेवी का अमेरिका में प्लेन क्रैश, हादसे में इतने लोगों की मौत

अमेरिका के टेक्सास राज्य में मैक्सिकन नेवी का एक मेडिकल विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। विमान में मरीज समेत कुल 8 लोग सवार थे। हादसे के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, जबकि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। 

मेडिकल मिशन पर था विमान
मैक्सिकन नेवी की ओर से जारी बयान में बताया गया कि यह विमान एक मेडिकल मिशन के तहत उड़ान भर रहा था। विमान में 4 नेवी अधिकारी और 4 नागरिक सवार थे, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतकों में कौन-कौन शामिल है। अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों को जल्द से जल्द इलाज उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।

टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास हुआ हादसा
मैक्सिकन नेवी के अनुसार, यह हादसा सोमवार दोपहर टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास एक कॉजवे क्षेत्र में हुआ। यह स्थान ह्यूस्टन से लगभग 50 मील की दूरी पर स्थित है। विमान अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जांच में जुटी एजेंसियां
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं। फिलहाल क्रैश के पीछे तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण की जांच की जा रही है। संबंधित एजेंसियां मलबे की जांच कर रही हैं ताकि हादसे की असली वजह सामने आ सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234235

Share this Post