Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

सराज हंस–जसबीर जस्सी के गुरु रहे पूरण शाह कोटी नहीं रहे, 72 की उम्र में ली आखिरी सांस

मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे और जालंधर के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था। निधन के समय वे जालंधर के देओल नगर में अपने बेटे मास्टर सलीम के साथ रह रहे थे। उनके जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

लंबे समय से थे बीमार
परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार पूरण शाह कोटी की तबीयत पिछले कुछ दिनों से लगातार खराब चल रही थी। डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था, लेकिन सोमवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर फैलते ही पंजाबी संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई।

पंजाबी संगीत जगत के दिग्गजों के रहे गुरु
पूरण शाह कोटी को पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक सम्मानित गुरु के रूप में जाना जाता था। उन्होंने मशहूर पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद हंसराज हंस को संगीत की शिक्षा दी थी। इसके अलावा जसबीर जस्सी जैसे नामचीन कलाकार भी उनके शिष्य रह चुके हैं। पंजाबी संगीत में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

कलाकारों और प्रशंसकों ने जताया शोक
पूरण शाह कोटी के निधन पर पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर मास्टर सलीम और उनके परिवार के प्रति संवेदनाओं का तांता लगा हुआ है। प्रशंसक भी उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218698

Share this Post