Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

हिमाचल के डलहौजी में भयानक हादसा टला, सैलानियों से भरी ट्रैवलर नीचे लुढ़की, देखें Video

हिमाचल प्रदेश के डलहौजी में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पंजपुला क्षेत्र में ढलानदार सड़क पर खड़ा पर्यटकों का वाहन अचानक पीछे की ओर लुढ़कने लगा। उस समय वाहन में सात युवतियां मौजूद थीं और कुछ पर्यटक गाड़ी में चढ़ रहे थे। वाहन के लुढ़कने का आभास होते ही युवतियों ने जान बचाने के लिए बाहर कूदना शुरू कर दिया।

डलहौज़ी में पर्यटकों का वाहन अचानक लुढ़कने लगा... pic.twitter.com/E9pPV8tfg6

— Rajesh Sharma (@sharmanews778) December 17, 2025

खजियार जाने से पहले हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, डलहौजी घूमने आए युवाओं का एक दल बुधवार सुबह पंजपुला घूमने पहुंचा था। वाहन चालक ने गाड़ी सड़क किनारे ढलान पर खड़ी की थी। घूमने के बाद पर्यटक दल सुबह करीब 11 बजकर 18 मिनट पर खजियार के लिए रवाना होने लगा। इसी दौरान जैसे ही युवतियां वाहन में चढ़ने लगीं, गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पीछे की ओर लुढ़कने लगी।

पेड़ ने बचाई कई जिंदगियां
लुढ़कते वाहन से घबराकर युवतियों ने एक-एक कर बाहर छलांग लगा दी। इस बीच वाहन ढलान से नीचे खाई की ओर बढ़ गया। गनीमत रही कि सड़क के नीचे लगे एक पेड़ से वाहन अटक गया और खाई में गिरने से बच गया। वाहन के साथ एक युवती भी खाई में गिरने से बाल-बाल बची।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
इस पूरी घटना का वीडियो पास के एक होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234243

Share this Post