Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जब शीशे तोड़कर जान बचाने भागे लोग, यमुना एक्सप्रेस-वे पर मातम में बदली सुबह, 4 जिंदा जले, 66 जख्मी

थुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर घने कोहरे ने भीषण तबाही मचा दी। कोहरे के कारण एक के बाद एक 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस दर्दनाक हादसे में 7 बसें और 3 कारें शामिल थीं। टक्कर के बाद लगी आग में 4 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 66 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रशासन का कहना है कि मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

आग और टक्कर से मचा कोहराम, लोगों ने तोड़े शीशे
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक्सप्रेस-वे पर अचानक एक बस की रफ्तार कम हुई, जिसके बाद पीछे से आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से टकराती चली गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोगों को लगा जैसे कोई धमाका हुआ हो। कई बसों में आग लग गई और जान बचाने के लिए यात्री शीशे तोड़कर बाहर कूदते नजर आए।

20 एंबुलेंस से 150 लोगों को पहुंचाया गया अस्पताल
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। मौके पर 20 एंबुलेंस बुलाई गईं, जिनके जरिए करीब 150 लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया। फायर ब्रिगेड और SDRF की टीमें आग बुझाने और रेस्क्यू ऑपरेशन में लगातार जुटी रहीं। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।
 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234243

Share this Post