Sun, 03 May 2026
G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com G2M देता है आप की कलम आपके हाथ Journalists are invited to Join us on Gateway2media.com

1196 क्लास फोर भर्ती को लेकर भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक : जगदीश समराय

इस महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे सफाई कमीशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल का विशेष योगदान रहने पर आज विशेष तौर पर सम्मानित किया,,

जालंधर :  15 दिसम्बर( सोनू) : पंजाब की भगवंत मान सरकार द्वारा क्लास फोर, मे जैसे के सफ़ाई कर्मचारी, माली, सीवरमैंन, चपरासी  के 1196 कर्मचारियों की भर्ती को लेकर लिए गए फैसले का दलित नेता व पूर्व पार्षद जगदीश समराय ने जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने इसे प्रदेश के मेहनत_कश और वंचित वर्ग के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि इससे हजारों परिवारों को रोजगार की स्थिरता और सामाजिक सुरक्षा मिलेगी।
जगदीश समराय ने कहा कि इस महत्वपूर्ण निर्णय के पीछे सफाई उद्योग पंजाब के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि चंदन ग्रेवाल लगातार सफाई कर्मचारियों और क्लास फोर कर्मियों की समस्याओं को लेकर सरकार के समक्ष आवाज उठाते रहे, जिसके परिणामस्वरूप पंजाब सरकार ने 1196 कर्मचारियों की पक्की भर्ती को मंजूरी दी।
उन्होंने कहा कि लंबे समय से ये कर्मचारी कुछ अस्थायी आधार पर सेवाएं दे रहे थे और नियमित भर्ती की भी मांग कर रहे थे। अब सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को स्थायित्व मिलेगा, साथ ही वे सरकारी सुविधाओं और अधिकारों के भी हकदार बन सकेंगे।
समराय ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार लगातार गरीब, दलित और मेहनतकश वर्ग के हित में फैसले ले रही है। यह भर्ती प्रक्रिया न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी, बल्कि सामाजिक न्याय की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित होगी।
 जगदीश समराय ने और पार्षद और आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता दीपक शारदा, हरमिंदर कौर उप प्रधान महिला आम आदमी पार्टी जालंधर और संदीप गुप्ता सीनियर नेता आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, विनीत धीर ,मेयर नगर निगम जालंधर,तथा चंदन ग्रेवाल  चेयरमैन सफाई कर्मचारी आयोग पंजाब का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आने वाले समय में भी सरकार इसी तरह कर्मचारियों और आम जनता के हित में और भी बड़े फैसले लेती रहेगी।


132

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 155969