Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, स्कूली बच्चों से भरा ऑटो पलटा, मची चीख-पुकार

फाजिल्का के महाराजा अग्रसेन चौक के नजदीक उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो अचानक पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि ऑटो में सवार बच्चे डर के मारे चीखने लगे। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

ऑटो में स्कूल जा रहे थे 8-9 बच्चे
मिली जानकारी के अनुसार, एक निजी स्कूल के 8 से 9 बच्चे रोज की तरह ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रहे थे। ऑटो सामान्य रफ्तार से चल रहा था, तभी रास्ते में एक साइकिल सवार लड़की अचानक सामने आ गई। साइकिल सवार लड़की को बचाने के प्रयास में ऑटो चालक ने अचानक तेज कट मारा। इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और ऑटो सड़क पर पलट गया। ऑटो पलटते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोगों ने दिखाई तत्परता
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और ऑटो में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ी अनहोनी टल गई। इस दुर्घटना में दो बच्चों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार दोनों बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है। ऑटो चालक और अन्य बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं आई है।

घटना से अभिभावक सहमे
हादसे की सूचना मिलते ही बच्चों के माता-पिता भी मौके पर पहुंचे और काफी घबराए हुए नजर आए। घटना के बाद इलाके में स्कूली गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234242

Share this Post