Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : जालंधर में बम धमकी से हड़कंप! KMV और नामी स्कूल खाली, पुलिस अलर्ट मोड में

जालंधर शहर में केएमवी और कई नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और एहतियातन कॉलेज व स्कूल परिसरों को तुरंत खाली करवा लिया गया।

मौके पर पहुंची भारी पुलिस फोर्स
धमकी की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील किया गया है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

थाना 8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस टीमों द्वारा कॉलेज परिसर और स्कूलों के अंदर व आसपास सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

अब तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं
पुलिस के अनुसार, फिलहाल किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है। इसके बावजूद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है। धमकी के स्रोत और उसकी सच्चाई का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अमृतसर के स्कूलों को भी मिल चुकी है धमकी
आपको बता दें कि बीते दिन ही अमृतसर में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर जांच करने के लिए पहुंची थी। हालांकि जांच के दौरान कुछ नहीं मिला था, प प्रशासन ने ध्यान में रखते हुए स्कूलों में छुट्टी का ऐलान कर दिया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260028

Share this Post