ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਵਿਖੇ ਡਰਾਈਵਰ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ ਭਗਵਾਨ ਵਾਲਮੀਕ ਜੀ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਲੰਗਰ ਲਾਇਆ ।
गोलि:यों की तड़तड़ाहट से गूंजा जालंधर शहर का यह इलाका, जांच में जुटी पुलिस
पढ़े पूरी खबर
जालंधर (राजन) : जालंधर वेस्ट हलके में एक बार फिर बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि शहर के वेस्ट क्षेत्र के अमन नगर में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब गली में गाड़ी पार्क करने को लेकर हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया और खुलेआम गोलियां चला दी गईं। इस फायरिंग में थार गाड़ी में सवार एक युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है, जिसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायल युवक की पहचान मीत के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गली में वाहन पार्क करने को लेकर हुई कहासुनी के बाद हुई। बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने थार सवार युवकों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर 8 से 10 राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद थार गाड़ी के शीशों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार, इस फायरिंग के पीछे प्रिंस और परीश नामक युवकों का हाथ बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर आरोपियों की पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद कर लिए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और वारदात की पूरी कड़ी सामने लाई जा सके।





Comments
No comments yet.