Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में सनसनीखेज गिरफ्तारी! पूर्व विधायक के भतीजे की हत्या का मुख्य आरोपी ‘कालू’ दबोचा गया

जालंधर के बस्ती दानिशमंदा में हुई विकास की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना 5 की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार कर लिया है। विकास, पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भतीजे थे।

बस्ती क्षेत्र में छिपने की कोशिश कर रहा था आरोपी

थाना 5 के एसएचओ यादविंदर सिंह राणा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद मुख्य आरोपी रवि कुमार उर्फ कालू फरार हो गया था। पुलिस को सूचना मिली थी कि वह बस्ती क्षेत्र में ही कहीं छिपने की कोशिश कर रहा है, जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर उसे धर दबोचा।

तेजधार हथियारों से हुई थी हत्या, आज हुआ अंतिम संस्कार

गौरतलब है कि विकास की तेजधार हथियारों से हमला कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आज गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रवि कुमार उर्फ कालू सहित कुल 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बाकी आरोपियों की तलाश और मामले की अगली कार्रवाई में जुट गई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260030

Share this Post