Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में ‘जुबान संभालो’ से ‘माफिया–कैप्टन’ तक! 500 करोड़ में CM कुर्सी बयान ने मचाया सियासी तूफान

नवजोत कौर सिद्धू के '500 करोड़ में सीएम की कुर्सी' वाले बयान पर पंजाब की सियासत गरमा गई है। नवजोत कौर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी, जिस पर अब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने करारा जवाब दिया है। मान ने दो टूक कहा कि अगर जान का इतना ही डर है, तो बोलने से पहले सोचना चाहिए था।

मान का तंज: 'कांग्रेसी कुर्सियों का रेट तो आपने ही तय किया'

सीएम भगवंत मान ने नवजोत कौर पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि नेता पहले तो जो मन में आता है, बोल देते हैं और फिर मुसीबत पड़ने पर मेरे पास सुरक्षा मांगने आ जाते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि नवजोत कौर के इस बयान ने तो खुद कांग्रेस पार्टी के अंदर कुर्सियों के रेट (कीमत) जगजाहिर कर दिए हैं।

नवजोत कौर का पलटवार: रेत-शराब माफिया पर चुप्पी क्यों?

दूसरी तरफ, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू भी चुप नहीं बैठीं। उन्होंने सीएम मान और पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, दोनों को आड़े हाथों लिया। मान पर पलटवार करते हुए उन्होंने पूछा कि सरकार माइनिंग और शराब माफिया को पनाह क्यों दे रही है?

कैप्टन पर फोड़ा ठीकरा: 'सिद्धू की फाइलें क्यों रोकीं?'

नवजोत कौर ने पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कैप्टन ने अपने कार्यकाल में नवजोत सिंह सिद्धू की फाइलों को जानबूझकर रोके रखा, जिससे पंजाब के विकास के लिए बेहद अहम कई प्रोजेक्ट लटक गए। उन्होंने कहा कि उनके पास इतने सवाल हैं कि 100 ट्वीट भी कम पड़ जाएंगे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post