Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

ग्रीस में 32 पंजाबी युवक फंसे, 18 लाख देकर झेल रहे नरक जैसी जिंदगी

होशियारपुर से विदेश जाने का सपना लेकर निकले 32 युवक ग्रीस में बुरी तरह फंस गए हैं। एक ट्रैवल एजेंट के झांसे में आकर ये युवक वहां पहुंचे थे, लेकिन सुनहरे भविष्य की जगह उन्हें वहां बंधक बना लिया गया है। फंसे हुए 32 युवकों में से 31 पंजाब के हैं, जिनमें अकेले होशियारपुर के 27 युवक शामिल हैं।

12 से 18 लाख ठगे, पासपार्ट छीने और बनाया बंधक

पीड़ितों के अनुसार, एजेंट हरजिंदर सिंह ने उनसे ग्रीस में पक्की नौकरी (PR) और अच्छे वेतन का वादा कर 12 से 18 लाख रुपये वसूले थे। ग्रीस पहुंचते ही इन युवकों को एक एल्युमीनियम कंपनी में बंधक बना लिया गया और उनके पासपोर्ट छीन लिए गए। युवकों को बहुत कम वेतन पर दिन-रात काम करने के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिससे वे अपने घर एक भी पैसा नहीं भेज पा रहे हैं और उनके परिवार कर्ज में डूबे हुए हैं।

विदेश मंत्रालय तक पहुंची गुहार, 2 साल से काट रहे सजा

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवक जौबन ने हिम्मत जुटाकर यह मामला भारतीय विदेश मंत्रालय तक पहुंचाया। कुछ युवक पिछले दो साल से तो कुछ डेढ़ साल से वहां फंसे हुए हैं। जौबन की मां नीलम ने सरकार से भावुक अपील की है कि उनके बेटे और अन्य साथियों को जल्द से जल्द भारत वापस लाया जाए और आरोपी एजेंट को सख्त सजा दी जाए।

एजेंट के घर ताला, पुलिस ने जारी किया लुकआउट सर्कुलर

होशियारपुर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एजेंट हरजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की, लेकिन वहां ताला लटका मिला। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ 'लुकआउट सर्कुलर' (LOC) जारी कर दिया है, ताकि वह विदेश न भाग सके। फंसे हुए युवकों में करण सिंह, निशांत कुमार, योगेश विरदी, कार्तिक ठाकुर समेत कई अन्य शामिल हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post