Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Breaking : पंजाब में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अमृतसर में सभी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब शहर के 15 नामी प्राइवेट स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी स्कूल मैनेजमेंट को एक ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डिप्टी कमिश्नर (डीसी) ने तुरंत प्रभाव से जिले के सभी स्कूलों में छुट्टी करने का आदेश जारी कर दिया है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

अभिभावकों में दहशत, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला

धमकी भरा मेल मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया और बच्चों के अभिभावकों को आपातकालीन संदेश भेजे। मैसेज मिलते ही घबराए हुए परिजन अपने बच्चों को लेने के लिए बदहवास हालत में स्कूलों की तरफ दौड़ पड़े। स्कूल वैन और निजी वाहनों के जरिए बच्चों को आनन-फानन में घर भेजा गया। अचानक हुई इस छुट्टी से बच्चों में भी डर का माहौल देखा गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल परिसरों को सील कर दिया है और बम निरोधक दस्ता (Bomb Squad) तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर तैनात कर दी गई हैं। किसी भी बाहरी व्यक्ति को स्कूल के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।

साइबर सेल कर रही आईपी एड्रेस की जांच

अमृतसर के डीसीपी (लॉ एंड ऑर्डर) आलम विजय सिंह ने बताया कि केवल शहरी ही नहीं, बल्कि ग्रामीण इलाकों के भी कई स्कूलों को ये धमकी भरे ईमेल मिले हैं। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रभावित स्कूलों में पुलिस अधिकारियों को तैनात कर दिया गया है और एंटी-सबोटाज चेकिंग (Anti-sabotage check) जारी है। उन्होंने बताया कि साइबर पुलिस की टीम धमकी भेजने वाले के ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रेस करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि वे पैनिक न करें, पुलिस पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और बच्चों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post