Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

वंदे भारत बन गई मुसीबत? पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों का गुस्सा फूटा, ट्रैक पर धरना-RPF दौड़ी

बठिंडा के पास गोनियाना रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस का विरोध देखने को मिला। पैसेंजर ट्रेन के यात्रियों ने आरोप लगाया कि वंदे भारत को प्राथमिकता देने से उनकी ट्रेन देर से चल रही है। इस आक्रोश में यात्रियों ने उसी ट्रैक पर धरना दे दिया, जिस पर वंदे भारत आ रही थी।

ट्रेन को स्टेशन से पहले ही रोकना पड़ा
अचानक ट्रैक पर विरोध होते देख वंदे भारत को गोनियाना स्टेशन से कुछ दूरी पर ही रोक दिया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बठिंडा और कोटकपूरा से RPF की टीमें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को ट्रैक खाली करने को कहा। प्रदर्शन हटने के बाद पहले पैसेंजर ट्रेन को रवाना किया गया, फिर लगभग 17 मिनट की देरी से वंदे भारत को मंजूरी मिली।

नाराज यात्री बोले-टाइमिंग बदली जाए
पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करने वालों ने बताया कि वे रोजाना दूर-दराज के गाँवों से बठिंडा काम के लिए आते हैं। वंदे भारत और पैसेंजर ट्रेन का समय लगभग एक जैसा होने के कारण अक्सर उनकी ट्रेन को रोक दिया जाता है। इससे वे अपने काम पर देर से पहुंचते हैं।मंगलवार को भी वंदे भारत को रास्ता देने के लिए उनके ट्रेन को रोका गया, जिससे वे भड़क गए और ट्रैक पर उतरकर विरोध करना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
RPF अधिकारियों ने बताया कि ट्रैक पर बैठकर ट्रेन रोकना गंभीर अपराध है। जिन लोगों ने प्रदर्शन किया है, उनकी पहचान वायरल वीडियो के आधार पर की जा रही है। सभी के खिलाफ GRP द्वारा मामला दर्ज किया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post