Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कांग्रेस में बवाल! नवजोत कौर ने कहा– ‘4-5 लोग हटाओ, सारा खेल साफ हो जाएगा, देखें Video

पंजाब कांग्रेस से सस्पेंड होने के बाद भी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के तीखे तेवर कम नहीं हुए हैं। मंगलवार को अमृतसर में उन्होंने पार्टी नेतृत्व और वरिष्ठ नेताओं पर जमकर हमला बोला। उनके बयान ने पार्टी के अंदर चल रहे तनाव को और गहरा कर दिया है।

हम चोरों का साथ नहीं देंगे - नवजोत कौर
सस्पेंशन पर प्रतिक्रिया देते हुए नवजोत कौर सिद्धू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई ऐसे व्यक्ति ने की है जिसे कोई नेता मान्यता नहीं देता। राणा गुरजीत भी उसी नोटिस पर चल रहे हैं और “हम चोरों का साथ नहीं देंगे। अगर 4–5 लोगों को हटा दिया जाए, तो सब साफ दिखने लगेगा।”

रंधावा पर स्मगलरों और गैंगस्टरों से संबंध"
मानहानि के नोटिस पर जवाब देते हुए नवजोत कौर ने सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि रंधावा के स्मगलरों और गैंगस्टरों से संबंध हैं, राजस्थान में पैसों के बदले टिकटें बेची गईं, रंधावा के पास इतनी जमीन कहाँ से आई? अपनी पत्नी को तक जीत नहीं दिला सके।

नवजोत कौर सिद्धू ने एक और बड़ा दावा किया कि कई नेताओं ने शिवालिक रेंज के 5,000-10,000 एकड़ जमीन पर कब्जा किया हुआ है और अब राज्य सरकार इसे रेगुलर कर रही है। उन्होंने यह मुद्दा हाईकमान के सामने उठाया था और चाहती थीं कि राहुल गांधी इसे उठाकर सामने आएं, लेकिन आसपास के लोगों ने उन्हें मिसगाइड किया।

रंधावा का लीगल नोटिस, 7 दिन में माफी नहीं तो कार्रवाई
गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर रंधावा ने नवजोत कौर सिद्धू को लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस में कहा गया है कि वह 7 दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा वह उनके खिलाफ कड़ा कानूनी कदम उठाएंगे। नवजोत कौर ने ही आरोप लगाया था कि रंधावा के गैंगस्टरों से लिंक हैं और उन्होंने राजस्थान में पैसों के बदले टिकटें बांटीं, जिसके बाद रंधावा ने मानहानि का मामला उठाया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post