Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

‘गैंगस्टर लिंक’ आरोपों पर बवाल! नवजोत कौर पर भड़के रंधावा, बोले- 7 दिन में माफी वरना कड़ा एक्शन

पंजाब कांग्रेस में आंतरिक संघर्ष एक बार फिर सार्वजनिक हो गया है। पार्टी से निलंबित की जा चुकीं डॉ. नवजोत कौर सिद्धू अब नए विवाद के केंद्र में हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।

7 दिन में माफी मांगने को कहा
सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा की ओर से भेजे गए नोटिस में डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को सात दिनों के भीतर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने को कहा गया है। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि अगर निर्धारित समय में माफी नहीं मांगी गई, तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

लगाए थे गंभीर आरोप
हाल ही में एक टीवी इंटरव्यू के दौरान डॉ. सिद्धू ने रंधावा सहित कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि सुखजिंदर रंधावा के गैंगस्टरों से रिश्ते हैं और इसी प्रकार के अन्य आरोप भी लगाए। रंधावा ने इन आरोपों को तुरंत खारिज करते हुए इन्हें ‘पूरी तरह झूठा, मनगढ़ंत और बेबुनियाद बताया।

अब लीगल नोटिस में उन्होंने कहा है कि ऐसे बयान उनकी राजनीतिक व सामाजिक प्रतिष्ठा को भारी नुकसान पहुंचाते हैं और यह सीधा मानहानि का मामला बनता है।

निलंबन के बाद नया विवाद
डॉ. नवजोत कौर सिद्धू पहले ही कांग्रेस से निलंबन झेल रही हैं, और अब लीगल नोटिस के बाद पंजाब कांग्रेस का यह विवाद और गंभीर हो गया है।पार्टी नेतृत्व इस पूरे घटनाक्रम पर पहले से ही दबाव में है और स्थिति को संभालना चुनौती बनता जा रहा है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post