Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

इंडिगो फ्लाइट्स का बुरा हाल! 250 से ज्यादा उड़ानें रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने भी तुरंत सुनवाई से किया इनकार

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो की सेवाएं सोमवार को भी पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाईं। दिल्ली, श्रीनगर, हैदराबाद, बेंगलुरु और अहमदाबाद सहित कई एयरपोर्ट्स से अब तक 250 से अधिक उड़ानें रद्द की जा चुकी हैं। इससे एक दिन पहले एयरलाइन ने 650 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की थीं। कंपनी का दावा है कि उसकी 2,300 दैनिक उड़ानों में से 1,650 संचालित की जा रही हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया
इंडिगो फ्लाइट कैंसिलेशन मामले में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने त्वरित सुनवाई से इनकार कर दिया। CJI सूर्यकांत ने कहा कि केंद्र सरकार पहले ही इस मुद्दे पर कार्रवाई कर चुकी है। मामले की सुनवाई अब 10 दिसंबर को होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट में भी दायर हुई याचिका
इंडिगो की लगातार उड़ानें रद्द होने से परेशान यात्रियों को राहत देने के लिए एक याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में भी दाखिल की गई है। हाईकोर्ट ने बताया कि याचिका को बुधवार के लिए सुनवाई सूची में शामिल किया जाएगा।

दिल्ली एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी की अहम सलाह
दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों को जानकारी देते हुए कहा कि ज्यादातर फ्लाइट्स अब निर्धारित समय पर संचालित हो रही हैं, हालांकि कुछ उड़ानें अभी भी रद्द या रीशेड्यूल हो सकती हैं। एयरपोर्ट की ग्राउंड टीम यात्रियों की मदद के लिए लगातार काम कर रही है।
यात्रियों से सलाह दी गई है कि वे यात्रा से पहले अपनी फ्लाइट की स्थिति एयरलाइन से अनिवार्य रूप से चेक करें।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post