Sat, 31 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अगर आप भी ATM से पैसे निकालते हैं तो हो जाएं सावधान! जालंधर में मशीन से निकले नकली नोट

जालंधर के 66 फीट रोड पर लगे एक एटीएम से उपभोक्ताओं को 500-500 रुपए के फर्जी नोट मिलने का मामला सामने आया है। कई लोगों ने शिकायत की कि एटीएम से निकलने वाले नोट न केवल फटे हुए थे, बल्कि उनकी प्रिंटिंग और क्वालिटी बेहद खराब थी। इससे क्षेत्र में लोगों के बीच चिंता और गुस्सा दोनों बढ़ गया है।

नोटों में सुरक्षा फीचर गायब, कागज जैसा टेक्सचर
लोगों के मुताबिक नोटों की बनावट बिल्कुल सामान्य कागज जैसी थी। सुरक्षा धागा, वॉटरमार्क और अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा चिन्ह या तो पूरी तरह नदारद थे या गलत ढंग से प्रिंट हुए थे। कई नोट किनारों से फटे भी मिले, जिससे साफ संकेत मिलता है कि ये असली नोट नहीं थे।

शिकायत के बाद एटीएम बंद, जांच शुरू
फर्जी नोट मिलने की जानकारी मिलते ही प्रभावित लोगों ने तुरंत बैंक अधिकारियों से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद बैंक प्रशासन ने एटीएम को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि एटीएम में नकली नोट कैसे पहुंचे।

दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी
बैंक कर्मचारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि जांच पूरी होने के बाद जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उपभोक्ताओं को नुकसान न होने देने का भी आश्वासन दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 258109

Share this Post