Wed, 05 Aug 2026
Post Details

जालंधर में ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, पंजाब बचाओ मोर्चा के तेजस्वी मिन्हास गिरफ्तार पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा महंगा, पंजाब बचाओ मोर्चा के तेजस्वी मिन्हास गिरफ्तार

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) :  पंजाब बचाओ मोर्चा के मुखी तेजस्वी मिन्हास को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, जिसके उसे समीक्षा जैन की अदालत में पेश किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने यह कार्रवाई ईडी कार्यालय के बाहर हुए उस प्रदर्शन से जुड़ी है, जिसमें भाणा सिद्धू, तेजस्वी मिन्हास और कुछ निहंग सिंहों ने पास्टर अंकुर नरूला के खिलाफ विरोध दर्ज करवाया था। प्रदर्शन के दौरान मिन्हास और माडल टाउन पुलिस के बीच तीखी बहस भी हुई थी।

प्रदर्शन में तेजस्वी मिन्हास ने आरोप लगाया था कि अंकुर नरूला द्वारा विदेशों से गलत तरीके से फंडिंग करवाई जा रही है और उस दौरान उसके पुलिस के साथ भी बहसबाजी हो गए थे, जिसके चलते उसके खिलाफ कार्रवाई की गई हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191840