Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर सीवरेज सफाई विवाद गर्माया, कांग्रेस पार्षद सहित कई लोगों पर FIR दर्ज

जालंधर थाना-1 के अधीन आते वार्ड-2 के न्यू गुरु अमरदास नगर में वार्ड पार्षद आशु शर्मा का आप कार्यकर्ता इंद्रजीत के साथ विवाद हो गया था। दरअसल, पार्षद द्वारा सीवरेज सफाई के लिए सुपर सक्शन मशीन बुलाई थी। आरोप है कि इस दौरान चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी के नेता ने आकर विवाद शुरू कर दिया और सीवरेज की सफाई को बीच में ही रुकवा दिया था।

पार्षद आशु शर्मा ने आरोप लगाया कि आप नेता के साथ आए युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। इसके बाद उन्होंने अपना बचाव करते हुए उसके हाथ पर मुक्का मार दिया और लोडेड पिस्तौल नीचे गिर गई। गनीमत रही कि पिस्तौल से गोली नहीं चली, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

वहीं इस मामले को लेकर थाना-1 की पुलिस ने में FIR दर्ज कर ली गई है। थाना 1 की पुलिस ने शिकायतकर्ता सिमरनजीत सिंह की शिकायत पर कांग्रेसी महिला पार्षद आशु शर्मा व उसके पति गौरव शर्मा, बंटी अरोड़ा, अनमोल कालिया व सहित अन्य लोगों पर BNS की 115(2), 304, 351(3), 190, 191, आर्म्स एक्ट 25 (1- B) (a) तथा SC ST act 1989 की 3(1) धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260025

Share this Post