Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में बड़ा विवाद: पार्षद पर तनी पिस्तौल, गली में भीड़ जुटी-पुलिस भी दौड़ी मौके पर

जालंधर के थाना-1 क्षेत्र के वार्ड-2 स्थित न्यू गुरु अमरदास नगर में वीरवार शाम अचानक तनाव की स्थिति बन गई। कांग्रेस पार्षद आशु शर्मा ने इलाके में सीवरेज की सफाई के लिए सुपर सक्शन मशीन बुलवाई थी, लेकिन इसी दौरान चुनाव हारने वाले आम आदमी पार्टी के एक स्थानीय नेता ने वहां पहुंचकर सफाई कार्य रुकवा दिया। इससे दोनों पक्षों के बीच तीखी बहसबाजी हो गई और माहौल गर्मा गया।

मौके पर भीड़ जुटी, SHO ने संभाली स्थिति
विवाद इतना बढ़ गया कि गली में बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। पार्षद और दूसरी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच तकरार का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ है। सूचना मिलने पर थाना-1 के एसएचओ राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से पूरी जानकारी ली।

आप नेता के साथी ने तानी पिस्तौल
कांग्रेस पार्षद आशु शर्मा ने गंभीर आरोप लगाया कि आप नेता के साथ आए एक युवक ने उन पर पिस्तौल तान दी। उनका कहना है कि आत्मरक्षा में उन्होंने युवक के हाथ पर मुक्का मारा, जिससे लोडेड पिस्तौल नीचे गिर गई। सौभाग्य से पिस्तौल से गोली नहीं चली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

जांच में जुटी पुलिस
एसएचओ ने सभी संबंधित लोगों के बयान दर्ज किए हैं और घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की पुष्टि और कानूनी कार्रवाई के लिए आगे की प्रक्रिया में लगी हुई है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 260026

Share this Post