Wed, 21 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर में चाय की दुकान से युवक का पर्स ले भागा कुत्ता, CCTV में कैद हुई ग़जब चोरी, देखें Video

अमृतसर के लारेंस रोड स्थित एक चाय की दुकान पर बैठे युवक के साथ अजीबोगरीब घटना हो गई। दुकान के आसपास शांत ढंग से घूम रहा एक आवारा कुत्ता अचानक युवक की कुर्सी के पास आया और उस पर रखा पर्स मुंह में दबाकर सड़क की ओर भाग गया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दी।

युवक को पर्स गायब होने का नहीं लगा अंदाजा
घटना के कुछ समय बाद जब युवक ने पर्स को ढंढा तो उसे समझ नहीं आया कि वह कहां गया। दुकान संचालक ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो सामने आया कि चोरी किसी इंसान ने नहीं, बल्कि कुत्ते ने की है। पर्स में 5-6 हजार रुपए नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

पुलिस को दी तुरंत सूचना
पर्स गायब होने का पता चलते ही युवक ने पास में मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुत्ते की तलाश शुरू कर दी है, ताकि दस्तावेज और नकदी बरामद की जा सके।

घटना पर लोगों की मज़ेदार प्रतिक्रियाएं
इस अनोखी चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग कुत्ते को “अंडरकवर गैंग का ट्रेनी” और “अमृतसर का रॉबिन हुड डॉग” जैसे नाम देकर मजाकिया अंदाज में शेयर कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और पीड़ित युवक पर्स तथा उसमें रखे दस्तावेजों को ढूंढने में जुटे हुए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234230

Share this Post