Fri, 31 Jul 2026
G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।

जालंधर के पॉश इलाके में कहर बनकर दौड़ी EcoSport! सड़क पर एक-एक कर सबको मारी टक्कर, देखें वायरल वीडियो

जालंधर के पॉश इलाके में तेज रफ्तार और लापरवाही का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक EcoSport कार ने सड़क पर चल रही कई गाड़ियों को टक्कर मारते हुए पूरे इलाके में अफरा-तफरी मचा दी। अचानक हुई इस घटना से बाइक और स्कूटर सवार भी दहशत में आ गए।

लगातार गाड़ियों को मारती रही टक्कर
घटना जवाहर नगर क्षेत्र की है, जहां तेज रफ्तार EcoSport सड़क पर चल रही कई कारों से टकराती दिखाई दी। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कार चालक बिना रुके एक के बाद एक वाहन को नुकसान पहुंचाता हुआ आगे बढ़ रहा है। घटना का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की कार को भी EcoSport ने जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 188827