Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से युवक की हुई मौत पढ़ें पूरी खबर 

दर्दनाक सड़क हादसा, बस की टक्कर से युवक की हुई मौत

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर : बी.एस.एफ. चौक के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार बाप-बेटे को पंजाब रोडवेज की बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल पिता को तुरंत निजी अस्पताल पहुँचाया, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार पिता-पुत्र किसी शादी से वापस घर लौट रहे थे कि अचानक तेज रफ़्तार बस ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर बस को वहीं छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही थाना नई बारादरी की पुलिस मौके पर पहुँच गई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों द्वारा बताया गया है कि अभी उसके पिता अश्वनी कुमार को बताया ही नहीं गया है कि उनका लड़का सड़क हादसे मे मारा गया है। पुलिस द्वारा मिली जानकारी से पता चला है कि अश्वनी कुमार सीरियस है औऱ ड्राइवर का नाम जसवीर सिंह है। और बस थाना नई बारादरी के कब्जे में है। लक्की नाम के युवक की मौके पर मौत हुई है, जबकि अश्वनी कुमार सीरियस है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254616

Share this Post