Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में मशहूर Sweet Shop पर निगम की बड़ी कार्रवाई पढ़ें पूरी खबर 

जालंधर में मशहूर Sweet Shop पर निगम की बड़ी कार्रवाई

पढ़ें पूरी खबर 

 

जालंधर (राजन) : शहर के जवाहर नगर मार्केट में बनी मशहूर बंसल स्वीट्स शॉप पर नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोप है कि यह दुकान पूरी तरह से नाजायज कब्ज़े पर बनी थी और शुरुआत से ही विवादों में घिरी हुई थी। दुकान के खिलाफ हाईकोर्ट में भी शिकायत दर्ज की गई थी।

शुक्रवार को नगर निगम की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और डिच मशीन की मदद से अवैध हिस्से को तोड़ने की कार्रवाई शुरू की। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि दुकान प्रबंधन ने न सिर्फ अवैध निर्माण किया, बल्कि सड़क और पार्किंग एरिया पर भी कब्ज़ा कर लिया था। बताया जा रहा है कि दुकान के बाहर सड़क की तरह चौपाटी बनाकर रास्ता संकरा कर दिया गया था, जिससे आसपास के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। नगर निगम अधिकारियों ने साफ कहा है कि शहर में कहीं भी अवैध कब्ज़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

 

क्या है मामला 

बता दें कि शहर के विवादित HEAT 7 इमारत के गिराए जाने के बाद उसी स्थान पर बंसल स्वीट शॉप खोली गई थी। शिकायतकर्ताओं का कहना था कि पिछले दो दशकों से इस स्थान पर सड़क पर कब्जा और बिना मंजूरी के मुख्य रास्ता सड़क की ओर बनाने जैसी अनियमितताएं पाई गई थी। नगर निगम पहले भी इस स्थान को लेकर कई खामियां स्पष्ट कर चुका था, लेकिन अब नए मालिक ने भी वैसा निर्माण किया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 254549

Share this Post